वेब छवियां Maps समाचार समूह ब्लॉग Gmail अधिक »
साइन इन करें

अपडेट किया गया 4 मिनट पहले
शीर्ष कहानियां

..जब प्रियंका ने संभाली ड्राइविंग सीट

याहू! भारत - ‎10 घंटे पहले‎
अमेठी। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। फुर्सतगंज हवाई अड्डे से प्रियंका ने खुद कार की स्टेयरिंग संभाल ली। कार में राहुल भी थे। कार्यक्रमों में राहुल ने कहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी मकसद से वह काम कर रहे हैं। शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे सुल्तानपुर जिले के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर राहुल और प्रियंका का ...

संसद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

याहू! भारत - ‎15 घंटे पहले‎
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही केंद्र सरकार की नई गन्ना मूल्य नीति के विरोध में विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गई तथा दोनों सदनों की बैठक कोई कामकाज निपटाए बिना सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे और भारी शोरगुल के कारण दोनों सदनों की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित करने से पहले लोकसभा की कार्यवाही एक बार जबकि राज्यसभा की दो बार ...

कोड़ा के सहायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

हिन्दुस्तान दैनिक - ‎12 घंटे पहले‎
प्रवर्तन निदेशालय के हाथ मजबूत करते हुए यहां की एक अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहायक विनोद सिन्हा के खिलाफ करोड़ों रुपये के अवैध निवेश और हवाला मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है । आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के आवेदन के बाद अदालत ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कई बार समन जारी होने के बावजूद सिन्हा और कोड़ा का अन्य सहायक संजय चौधरी ...

ताज़ा समाचार

खास खबर -
 ‎38 मिनट पहले‎ - In English
नवभारत टाइम्स -
 ‎1 घंटा पहले‎ - In English
That's Hindi -
 ‎10 घंटे पहले‎ - In English
नवभारत टाइम्स -
 ‎11 घंटे पहले‎ -
देशबन्धु -
 ‎6 घंटे पहले‎ -
दैनिक भास्कर -
 ‎१९-११-२००९‎ -
प्रभात खबर -
 ‎12 घंटे पहले‎ - In English
दैनिक भास्कर -
 ‎1 घंटा पहले‎ -

कश्मीर मुद्दे का चीन से 'सीधा संबंध': मीरवाइज

दैनिक भास्कर - ‎3 घंटे पहले‎
श्रीनगर/नई दिल्ली. चीन यात्रा की योजना बना रहे हुर्रियत कान्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने यह कहकर नया विवाद छेड़ दिया है कि कश्मीर मुद्दे से बीजिंग का 'सीधा संबंध' है। इस बयान पर सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है। मीरवाइज ने शुक्रवार को कहा कि चीन का कश्मीर से सीधा संबंध है क्योंकि इसके पाकिस्तान द्वारा दिए गए अक्साई चिन व कुछ अन्य हिस्से चीन के सीधे नियंत्रण में हैं। अमेरिका ने माना है कि दक्षिण एशिया में शांति लाने के ...

अफगानिस्तान में बम हमले में 23 लोगों की मौत

नवभारत टाइम्स - ‎11 घंटे पहले‎
हेरात।। अमेरिका के नेतृत्व में युद्ध के नौ वर्ष बाद हामिद करजई के राष्ट्रपति पद पर दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अफगानिस्तान में आज हुए बम हमलों में 23 लोगों की मौत हो गई। करजई के शपथ लेने के बाद हुए हमलों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण पश्चिमी प्रांत फराह की राजधानी में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 15 व्यक्तियों की मौत हो गई। इससे पहले सड़क किनारे हुए एक अन्य विस्फोट ...

ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे

वायस औफ़ अमेरिका - ‎9 घंटे पहले‎
पाकिस्तानी अधिकारीयों ने कहा है कि अमेरिकी ड्रोन हमले में ८ विद्रोही मारे गए हैं. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में अधिकारीयों ने कहा कि मीर अली गांव के एक इलाके पर दो प्रक्षेपास्त्र दागे गए. सेना का कहना है कि इस इलाके को तालिबान द्वारा इस्तेमाल किया जाता था. अफगान सीमा के नजदीक का यह इलाका तालिबान का गढ़ माना जाता है. अमेरिकी सेना कभी भी ऐसे हमले के पुष्टि नहीं करती लेकिन यहां अमेरिकी सेना और ख़ुफ़िया एजेंसी सी आई ए यह ...

वीआईपी दोषियों की खास तव”ाो भारी पडी

खास खबर - ‎48 मिनट पहले‎
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा को पेरोल दिए जाने के तरीके पर कफी नाराजगी जताई है। इसी के साथ ऊंचे रसूख वाले दोषियों को खास तवज्जो दिए जाने पर दिल्ली सरकार की अच्छी-खासी खिंचाई कर दी। जस्टिस कैलाश गंभीर ने कहा कि सामान्य मामलों में सरकार किसी दोषी के पेरोल आवेदन पर फैसला करने में तीन से छह महीने लेती है मगर मनु शर्मा के मामले में उसने बीस दिन के भीतर याचिका स्वीकार कर ली। ...
'रसूखवालों को पैरोल' हिन्दुस्तान दैनिक

बदलेगा गन्ना अध्यादेश चीनी होगी और महंगी

देशबन्धु - ‎6 घंटे पहले‎
नई दिल्ली ! गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सड़क से संसद तक जारी हंगामे के बीच केन्द्र सरकार ने गन्ना अध्यादेश में संशोधन का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के घर पर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने गन्ना अध्यादेश में बदलाव को लेकर सहमति जताई। इस बीच, रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि यूपीए सरकार किसानों के हित में गन्ना अध्यादेश के विवादित 3(बी) नियम में बदलाव करने को तैयार है। ...

पांच साल नेता प्रतिपक्ष नहीं रहना चाहते आडवाणी: नायडू

दैनिक भास्कर - ‎3 घंटे पहले‎
नई दिल्ली. भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी पांच साल तक लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका नहीं निभाना चाहते। यह बात भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कही है। भाजपा मे संघ की बढ़ती दखलंदाजी पर चार दिन नाराजगी का संकेत देने के बाद शुक्रवार को पार्टी के नेता फिर संघ की स्तुति में जुट गए हैं। नायडू ने एक बयान जारी कर संघ और संघ प्रमुख की जमकर तरफदारी की है। इसी बयान में उन्होंने कहा कि आडवाणी ने नेता ...

19 रू. में मोबाइल नंबर वही, कंपनी अपनी मर्जी की

खास खबर - ‎38 मिनट पहले‎
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा को मंजूरी दे दी हैं। यानी यदि आप अपने मोबाइल सेवा प्रदाता को बदलना चाहते लेकिन नंबर वही रखना चाहते हैं तो ऎसा करना अब संभव होगा। ट्राई के निर्देशों के अनुसार अब एक नंबर को ही दूसरे सर्विस प्रोवाइडर को स्वीकार करना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को 19 रू. शुल्क देना होगा। ग्राहकों को यह सुविधा 31 दिसंबर 09 से मिलने लगेगी। सरकार ने मेट्रो शहरों में ...

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी

दैनिक भास्कर - ‎१९-११-२००९‎
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16786 से 13 अंक नीचे 16773 तक चला गया। निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 69 अंक की कमजोरी के साथ 16717 पर है। निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 4969 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.10% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% की हल्की गिरावट है।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

That's Hindi - ‎19 घंटे पहले‎
मुंबई। अमीरों की दुनिया में अंबानी बंधुओं की बादशाहत इस साल भी कायम है। प्रतिष्ठित पत्रिका 'फोर्ब्स' की कुबेरों की सूची में मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं तो छोटे भाई अनिल अंबानी भी तीसरे पायदान पर है। स्टील किंग के नाम से विख्यात लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर काबिज हैं। मुकेश के पास कुल 32 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि मित्तल के पास 30 अरब डॉलर की संपत्ति है। अनिल अंबानी 17.5 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं और वह तीसरे सबसे ...

टीवी चैनल पर हमले की बाल ठाकरे ने की हिमायत

नवभारत टाइम्स - ‎1 घंटा पहले‎
मुंबई।। शिवसैनिकों के शुक्रवार को मराठी न्यूज चैनल 'आईबीएन-लोकमत' के मुंबई और पुणे के ऑफिसों पर हमले की शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने खुलकर हिमायत की है। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि शिवसैनिकों ने जो भी किया वह हमला नहीं, उनके गुस्से उफान भर था। पिछले दिनों सचिन पर बयान को लेकर हुई फजीहत से गुस्साए ठाकरे ने 'सामना' में लिखा है कि मीडिया कोई भगवान नहीं है। गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवसैनिकों ने चैनल के ...

आतंक की राह पर कुर्बान

प्रभात खबर - ‎12 घंटे पहले‎
आमिर -काजोल की फना और जॉन-कैटरीना की न्यूयॉर्क की तरह सैफ-करीना की कुर्बान भी आतंकवाद के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है. 9/11 के बाद अमेरिका में मुसलमानों की स्थिति और अमेरिका के खिलाफ मुसलमानों के गुस्से को इस फिल्म में अच्छी प्रकार दिखाया गया हैं. कहानी पुरानी होते हुए भी कलाकारों के दमदार एक्िटंग और उम्दा स्क्रीनप्ले से फिल्म देखने योग्य बन पड़ी है. फिल्म थोड़ी लंबी है और कई स्थानों पर काफी स्लो. फिल्म को ऐडट की काफी आवश्यकता ...
कुर्बान = न्यूयॉर्क + फना वेबदुनिया हिंदी

विंदु को घूंसा मारना है और राजू को तमाचा: कमाल खान

नवभारत टाइम्स - ‎१९-११-२००९‎
अपने गलत व्यवहार की वजह से बिग बॉस के घर से बाहर हुए कमाल खान एक बार फिर से बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने जा रहे हैं। कमाल की यह एंट्री भले ही लोगों के लिए चौंकाने वाली हो, लेकिन खुद कमाल को इस बात का पूरा भरोसा था कि वह एक न एक दिन बिग बॉस के घर में वापस जाएंगे। वह कहते हैं, 'इस शो को जो लोग देख रहे हैं, वह जानते हैं कि मैं गलत नहीं था। मेरी गलती नहीं थी, इसलिए मैं वापस जा रहा हूं।' तो क्या शो में कमाल की वापसी उनकी ...

अब तेंदुलकर को है 13 हजार टेस्ट रनों का इंतजार

That's Hindi - ‎10 घंटे पहले‎
क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 30000 रनों का आंकड़ा छूने के साथ-साथ अपना 43वां टेस्ट शतक भी पूरा किया। 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 21वें वर्ष में अपने प्रवेश का धूमधाम से आगाज किया। तेंदुलकर 211 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। ...
तीस हजारी सचिन हिन्दुस्तान दैनिक

ठंड ने दिखाए तेवर

दैनिक भास्कर - ‎1 घंटा पहले‎
सागर. बे-मौसम की बारिश रुकने के बाद बढ़ी सर्दी के कारण पारा लगातार उतार पर है। पिछले 5 दिनों के दौरान यह 8 डिग्री सेल्सियस नीचे उतर आया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। जो सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री कम था। महज 5 दिन पहले सोमवार को यह 19.1 डिग्री था। मौसम केन्द्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब ठिठुरन लोगों को और कपकपांएगी। फिलहाल हवा में तीव्रता नहीं है। लेकिन अधिकतम तापमान में ...

खली पंजाब पुलिस से करेंगे दो-दो हाथ

याहू! भारत - ‎10 घंटे पहले‎
जालंधर। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट [डब्ल्यूडब्ल्यूई] में अपनी फौलादी ताकत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली अपनी नौकरी बचाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। खली का कहना है कि वह पंजाब पुलिस के साथ अपनी लड़ाई में पहला दौर बेशक हार गए है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आखिरकार जीत उन्हीं की होगी। खली ने अपनी लड़ाई जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा, 'देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या। ...

बिहार में मानवाधिकार आयोग ने अपनाया कड़ा रुख

नवभारत टाइम्स - ‎13 घंटे पहले‎
पटना।। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पटना और दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। इसके कारण अब तक 100 से भी अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उसने सरकार को हड़ताली जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही हड़ताल अवधि में इलाज के अभाव में मरे ...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शंकरानंद नहीं रहे

Patrika.com - ‎2 घंटे पहले‎
बेलगाम। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बी.शंकरानन्द (84) का शुक्रवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अंत्येष्टि शनिवार सुबह निपाणी के पास स्थित कनगला में होगी। उनके परिवार मे दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक किडनी फेल होने से उन्हें दो दिन पहले स्थानीय केएलई प्रभाकर कोरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीडित शंकरानंद को गुरूवार को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, ...

एयर इंडिया के पायलटों ने प्रस्तावित हड़ताल 6 दिन के लिए टाली

आज तक - ‎12 घंटे पहले‎
एयर इंडिया के पायलटों ने वेतन और भत्ते में कटौती के प्रस्तावों विरोध में 24 नवंबर को की जाने वाली हड़ताल 6 दिन के लिए टाल दी है. प्रबंधकों के साथ सुलह के लिए उनकी बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है. शुक्रवार को नई दिल्ली में 6 घंटे लंबी बैठक के बाद मुख्य श्रम आयुक्त एस के मुखोपाध्याय के उनसे अपील की कि वे 30 नवंबर को होने वाली अगले दौर की बातचीत तक हड़ताल का आह्वान टाल दें. एयरलइन के प्रबंधन ने उनकी मांग पर विचार के लिए और समय मांगा था. ...
 -